आचार्य श्री #विद्यासागर जी महाराज ससंघ का विहार नेमावर से अभी अभी हुआ

0
4348

नेमावर में ऐतिहासिक भव्य पंचकल्याणक के कल समापन के बाद आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का विहार नेमावर से 22-06-2021 अभी अभी हुआ।

दिशा : खातेगाँव/संदलपुर।

विशेष- पूज्य मुनिश्री संभवसागर जी महाराज जी सहित 9 महाराज जी नेमावर जी रुक रहे हैं यहाँ बेदी प्रतिष्ठा आदि कुछ मांगलिक कार्यक्रम होना है।

पूज्य आचार्य भगवन के चरण ज्यों ज्यों आगे बढ़ते जाएंगे रास्ते मे कुछ नए उपसंघों के विहार नई दिशाओं की ओर होते जाएंगे। खासकर विदिशा जिले में चातुर्मास में इस बार खूब हरियाली छाएगी।

गुरु आज्ञा से नवीन संघ

प्रथम संघ
मुनिश्री सौम्यसागर महाराज, विनम्र सागर जी कुल 10 मुनिराजो के साथ

विहार दिशा विदिशा

द्वितीय संघ
मुनिश्री दुर्लभसागर महाराज,मुनि श्री संधानसागर जी मुनिश्री निरंजनसागर जी
विहार दिशा :- मंडी बामोरा

तृतीय संघ
मुनिश्री निर्दोष सागर महाराज, मुनि निर्लोभ सागर जी
विहार दिशा :- बेगमगंज

चतुर्थ संघ
मुनिश्री निरूपमसागर जी, मुनि श्री निरापद सागर जी
विहार दिशा :- पठारी/गंजबासौदा

पंचम संघ
मुनिश्री विशद सागर महाराज और मुनि निराकुल सागर महाराज का संघ
विहार दिशा :-इटारसी

मुनि श्री अक्षय सागर जी महाराज
मुनिश्री नेमिसागर जी महाराज, ऐलक श्री उपशम सागर जी महाराज अभी नेमावर जी में ही विराजमान

पूज्य योगसागर जी, पूज्य सौम्य सागर जी, पूज्य दुर्लभ सागर जी, पूज्य निर्दोष सागर जी, पूज्य निरापद सागर जी भी साथ में ही विहाररत है.. संभावित आगे यह मुनिश्री ससंघ अलग- अलग नगरों में वर्षायोग हेतु गुरुआज्ञा से विहार करेंगे

साभार सूचना : ब्र. श्री सुनील भैया जी (संघस्थ)