शरद पूनम के चाँद जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की शरण मे पहुँचे… मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

0
995

तिलवारा (जबलपुर):- आज जबलपुर में दयोदय गौशाला के प्रतिभास्थली प्रांगण में विराजमान जैन समाज के सर्वोच्च जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ससंघ विराजमान है, आज शरद पूर्णिमा के पावन दिवस के साथ ही पूज्य आचार्य भगवन के अवतरण के 75 बर्ष पूर्ण हो चुके है, जिनके दर्शनार्थ मध्य प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान लगभग उनके दर्शन हेतु पहुँचे,

उन्होंने गुरु जी से गौ पालन, शिक्षा, एवं उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी चर्चा की, उनके साथ संघ के वरिष्ठ ब्रह्मचारी वाणी भूषण विनय भैया जी बंडा, एवं बड़े बाबा नव मंदिर निर्माण कमेटी के मुख्य संयोजक सन्देश जी जबलपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहें, मुख्य मंत्री महोदय ने जीव दया के लिए समर्पित संस्थाओं के लिए पुरुस्कार देकर सम्मानित किया..!

औऱ आचार्य भगवन के आशीवार्द से स्थापित पूर्णायु आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं आचार्य श्री जी के सपनो के भारत की परिकल्पना को शत शत नमन करके गुरुवर से मंगल आर्शिवार्द प्राप्त किया..!!
– अक्षय रसिया,मड़ावरा