103 दिन दमोह जिले के बाद अब ,आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज का कल शुक्रवार को किस जैन तीर्थ क्षेत्र में प्रवेश की प्रबल संभावना

0
1327

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज का कल शुक्रवार को जैन तीर्थ क्षेत्र पटनागंज रहली में प्रवेश की प्रबल संभावना है।

सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में महामहोत्सव के संपन्न होने और बड़े बाबा के मस्तकाभिषेक के शुभारंभ का सौभाग्य देने वाले संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का दमोह जिले की सीमा से विहार हो गया है। आचार्यश्री का दमोह जिले की सीमा में 26 नवंबर 2021 को हुआ था और बुधवार को विहार होते हुए सागर जिले की सीमा में मंगल प्रवेश हुआ। आचार्यश्री का 103 दिन जिलेवासियों को आशीर्वाद मिलता रहा।

आचार्य श्री को नवधा भक्तिपूर्वक पूजन करके आहार देने का सौभाग्य ब्रह्मचारी भैया लोगों को बुधवार को झापन गांव में प्राप्त हुआ। दोपहर बाद 2 बजे आचार्य श्री का संघ सहित विहार झापन से सागर जिले के नौरादेही अभ्यारण्य के गांव मुहली की ओर हुआ। मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन ने बताया कि सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी के संघ में मुनि संघ और आर्यिका माताजी के साथ सकल जैन समाज को 5 दिसंबर 2021 से 2 मार्च 2022 तक लगभग 87 दिन तक विराजमान रहकर धर्म लाभ प्राप्त हुआ। सभी धर्मों के लोगों को अपनी दिव्य देशना प्रदान की और इस सदी के जैन धर्म के आयोजन को भव्यता प्रदान करते हुए सभी धर्मों के लोगों को एक ऐसा संदेश दिया। जिसका अनुशरण करके भारत को विश्व गुरु बना सकता है, आचार्य श्री विद्यासागर जी ने गाय की रक्षा करने, स्वदेशी शिक्षा को बढ़ावा देने, मातृभाषा को अपनाने का संदेश दिया।

जैन धर्म के अनुयायी को भी अब मंदिर निर्माण से अधिक पर्यावरण संरक्षण, गौशाला स्थापित करने, स्वाबलंबी शिक्षा के लिए प्रतिभा स्थली, आयुर्वेद चिकित्सा के विकास में योगदान करने का संदेश दिया, गुरुदेव ने अपने प्रवचन में कहा था कि गुरु के मुख से निकला वचन कभी निरर्थक नहीं जाता जो भविष्य में सार्थक होगा।

ज्ञात हो कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र गुबरा से प्रवेश जिले प्रवेश किया था और विहार भी झापन से हुआ मुहली की ओर हुआ। इन दिनों में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने दमोह जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जैन धर्म के सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में समोशरण के साथ संपूर्ण जिले के वासियों को एक नई दिशा दी जो हम सब के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सौभाग्य प्रदान करेंगी।

आज, गुरुवार , 10 मार्च को दोपहर 2:00 बजे, आचार्य श्री का मुहली से 10 किलोमीटर की दूरी छिरारी की ओर मंगल विहार हुआ और वहां से पटनागंज रहली तीर्थ की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है । यह सागर जबलपुर मार्ग नौरादेही अभ्यारण पर है। संभावना है कि कल आचार्य श्री की आहार चर्या सिरारी में होगी। पटना का रैली पर तैयारियां की जा रही हैं।