विहार अपडेट- 17 जुलाई :75 साल की उम्र में ईर्यासमिति पूर्वक पदविहार,धन्य है दिगम्बर महामुनिराज की कठिन तपस्या

0
950

आचार्यश्री जी विहार अपडेट- 17 जुलाई
सन्तशिरोमनी आचार्य विद्यासागर जी महाराज जी के आज 17 जुलाई 2021 की शाम – 75 साल की उम्र में ईर्यासमिति पूर्वक पदविहार (4 हाथ जमीन देखके चलना) नरसिंगपुर बायपास से जबलपुर की ओर
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ (५ पिच्छी)
पूज्य मुनि श्री निरोगसागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री निरामयसागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री निस्सीमसागर जी महाराज
पूज्य मुनि श्री शीतलसागर जी महाराज

का आज सुबह विहार रेवाश्री पब्लिक स्कूल, करेली बायपास रोड़ से देवरीकलाँ की ओर हुआ
आज आचार्यश्री ससंघ की आहार चर्या श्री सोनू जैसवाल जी का ह्युंडई शोरुम, आर.टी.ओ. के सामने, देवरीकलाँ, तहसील करेली, जिला नरसिंहपुर में हुई

आज आचार्यश्री ससंघ का आहार एवं सामयिक के बाद विहार हुआ
परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ
आज आचार्यश्री ससंघ का रात्रि विश्राम महर्षी विद्या मंदिर, नरसिंहपुर बाई पास रोड़, जिला नरसिंहपुर में हो रहा है

कल १८/०७/२०२१ को आचार्यश्री ससंघ की आहार चर्या संत निरंकारी सत्संग भवन, दोकरघाट ग्राम, जिला नरसिंहपुर में होने की संभावना है

दिशा : जबलपुर