कोरोना की इस विभीषिका के कहर से गुरुणी डॉ. शिवा जी महाराज का देवलोक गमन

0
1906

कोरोना की इस विभीषिका ने अपने कहर से आत्म ज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डा शिव मुनि जी म सा* की आज्ञानुवर्तिनी *उत्तर भारतीय प्रवर्तिनी श्रमणी सूर्या डा. सरिता जी म सा*, *सरलमना सद्गुरानी श्री अजय कुमारी जी म सा* की सुशिष्या *श्रमणी गौरव डा. शिवा जी म सा, एक महान श्रमणी, को सोमवार 10 मई 2021 को हमसे छीन लिया है।

एक ओजस्वी, ऊर्जावान श्रमणी का इस तरह से चले जाना हम सबको स्तब्ध कर गया है। उनके चरणों में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु उनकी प्रज्ञा, ओज एवं तेज के समक्ष स्वतः नतमस्तक हो उठता था। महासती जी के देवलोक के समाचार ने जहां पूरे समाज को किंकर्तव्यविमूढ़ कर दिया है, वहीं हम सब उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने में खुद को निःशब्द पा रहे हैं।

बहुत ही दुःखी व भरे मन से पूज्य गुरुणी डॉ. शिवा जी महाराज के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित, समर्पित करते हुए जिन शासनेश परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि महासती जी के जीव को मोक्षगामी बनाएं। उनकी सुशिष्याओं के आत्मबल को सुदृढ़ कर इस महादुःख से उबरने की शक्ति दें।
दिवंगत आत्मा के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि… पुष्पांजलि… विनयांजलि