कारोबारी 60 साल की जैन महिला सरे बाजार पिटती रही, थप्पड़ मारे, अपशब्द कहे, धक्के दे गिराया, क्या जैन समाज इसी तरह पिटता रहेगा, और बोलने बचाने वाला कोई नहीं

0
841

3 सितम्बर 2022/ भाद्रपद शुक्ल सप्तमी/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/
28 अगस्त कों मुंबई में एक जैन महिला कों मनसे के कार्यकर्ताओ ने बहुत मारा, एक ने भी आवाज़ नहीं उठाया.. ना शर्म है, ना लाज, ना स्वाभिमान…
कहा है समाज के ठेकेदार, कहा जैन राजनेता,.?
जैन समाज के युवाओं कों चूड़ियाँ पहनना चाहिए, कितने मार खाओगे, थोड़ा तो स्वाभिमान….?

मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में एक जैन महिला को पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अधेड़ जैन महिला को एक व्यक्ति थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस का नेता है। वहीं,एमएनएस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है,। पुलिस ने आईपीसी की आपराधिक धारा 7 की धारा 323,337,506 504,509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। तीनों को कोर्ट ने शुक्रवार को 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, यहां के मुंबा देवी इलाके में प्रकाश देवी नाम की एक जैन महिला अपना मेडिकल स्टोर चलाती हैं। यहां एडवरटाइजिंग के लिए एमएनएस के नेता विनोद अर्गिल और उनके साथी बांस के गंभे गाड़ रहे थे। महिला प्रकाश देवी ने उन्हें इसके लिए मना किया तो एमएनएस नेता ने महिला के साथ अभ्रदता करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी नेता ने महिला की उम्र का लिहाज ना करते हुए उसे धक्का भी दे दिया।

NCW ने मामले का संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि एक पार्टी का वर्कर एक महिला के साथ ऐसा करता है। हमने मामले को संज्ञान में लेते हुए DGP को पत्र लिखा है कि आरोपी को हिरासत में लें। हमे उसे यह बताना होगा कि वे किसी महिला को छू नहीं सकता। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि MNS नेता पर कार्रवाई भी कर दी है।

जब दोनों के बीच विवाद हो रहा था तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठी हो गई, लेकिन किसी मे भी एमएनएस के नेता विनोद अरगिले को नहीं रोका। पीड़ित महिला बार-बार सबसे मदद की गुहार लगाती रही। वहीं, नागपाड़ा पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, महिला की दुकान के सामने विज्ञापन का बैनर लगाने के लिए एक बांस गाड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। महिला का आरोप है कि उससे इसके लिए सहमति नहीं ली गई थी और जब उसने इसका प्रतिरोध किया तो उसे पीटा गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

मनसे ने दी सफाई
मनसे नेता केशव मुले ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पूरा नहीं है। हम इसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। मनसे महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन उस महिला ने हमारी पार्टी के बैनर को लात मारी और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसे वीडियो में नहीं दिखाया गया है। हमें न्याय व्यवस्था में भरोसा है।

पीड़ित महिला से मिला शिवसेना महिला प्रतिनिधिमंडल
शिवसेना महिला प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित महिला प्रकाश देवी से उनके आवास पर मुलाकात की। 28 अगस्त को मुंबई के कमाठीपुरा में MNS वर्कर ने बिना सहमति के महिला की दुकान के सामने बांस (विज्ञापन के लिए) लगाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी थी।

संकलन सहयोग -अमर उजाला से साभार