सागर जिले में 7 तो बुंदेलखंड में 15 स्थानों पर संतों के चातुर्मास तय, शहर में मुनिश्री समय सागर हैं विराजमान, #कुंडलपुर में हो सकता है #पंचकल्याणक

0
1743

सागर, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का विहार इन दिनों जबलपुर की ओर चल रहा है। उनके ससंघ जबलपुर में वर्षाकालीन चातुर्मास की संभावना है। जबकि आचार्य संघ के मुनि और आर्यिकाओं के चातुर्मास स्थल भी तय हो गए हैं। बुंदेलखंड में 15 तो सागर जिले में 7 स्थानों पर जैन साधु-संतों के चातुर्मास तय हो गए हैं। सागर शहर में अभी तक किसी का भी चातुर्मास तय नहीं हुआ है। हालांकि मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया निर्यापक मुनिश्री समयसागर महाराज का संभावित चातुर्मास भाग्योदय सागर में हो सकता है। आचार्यश्री से सागर जैन समाज ने निवेदन किया है कि मुनिश्री का चातुर्मास यहीं पर हो। बस उनका आशीर्वाद मिलना शेष है।

जबकि आर्यिका अनंतमति का चातुर्मास अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया चातुर्मास की कलश स्थापना 23 जुलाई तक होना है। विशेष परिस्थितियों में 5 दिन अतिरिक्त आगम के अनुसार मिलते हैं। यानी 28 जुलाई तक साधु संघो के मंगल चातुर्मास की स्थापना हो जाएगी। आधे से अधिक संघ जहां जहां के संकेत हुए हैं वहां पर पहुंच चुके हैं। शेष मुनि संघ और आर्यिका संघों के विहार चल रहे हैं। जबलपुर में आचार्यश्री के आशीर्वाद से पूर्णायु आयुर्वेदिक चिकित्सालय चल रहा है। वहां की जैन समाज की मांग हैं कि उसे और बड़े स्तर पर बढ़ाया जाए। आचार्यश्री के आशीर्वाद से पूर्णायु अस्पताल का विस्तार होने की संभावना है। इसके अलावा प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर जिला दमोह में पत्थर के मंदिर का पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव भी आचार्य संघ के सानिध्य में नवंबर 21 या फरवरी 22 में होने की संभावना है।

आर्यिका संघ के चातुर्मास इन स्थानों पर होंगे
आर्यिका संघो के चातुर्मास भी तय हो गए हैं।
आर्यिका गुरुमति माताजी गोटेगांव
आर्यिका दृढ़मति माताजी खजुराहो
आर्यिका मृदुमति माताजी चरगंवा
आर्यिका ऋजुमति माताजी खुरई
आर्यिका तपोमती माताजी धनोरा
आर्यिका गुणमति माताजी हटा
, आर्यिका प्रशांतमति माताजी जरुआखेड़ा
आर्यिका पूर्णमति माताजी शाहपुर
आर्यिका धारणामति माताजी बांदरी
आर्यिका आदर्श मति माताजी के संघ से 4 उपसंघ ललितपुर ,मड़ावरा महरौनी के आसपास
आर्यिका अपूर्वमति माताजी खिमलासा
आर्यिका उपशांतमति माताजी राजाबिलहरा
आर्यिका अकंपमती माताजी तेंदूखेड़ा में चातुर्मास करेंगी।

मुनि संघों द्वारा इन स्थानों पर चातुर्मास किए जाएंगे
निर्यापक मुनि श्री योगसागर जी महाराज कुंडलपुर
निर्यापक मुनिश्री नियमसागर जी महाराज कुंथलगिरी महाराष्ट्र,
निर्यापक मुनिश्री सुधासागर जी महाराज चांदखेड़ी राजस्थान,
मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज गुणायतन शिखरजी झारखंड,
मुनिश्री समतासागर जी महाराज सिलवानी,
मुनिश्री प्रशांत सागर जी महाराज टीकमगढ़,
मुनिश्री अभय सागर जी महाराज सिरोंज,
मुनिश्री अजित सागर जी महाराज गैरतगंज,
मुनिश्री प्रसाद सागर जी महाराज आरोन,
मुनिश्री विमल सागर जी महाराज बंधा टीकमगढ़,
मुनिश्री अक्षय सागर जी महाराज बरेली,
मुनिश्री संभवसागर जी महाराज भोपाल,
मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज विदिशा,
मुनिश्री निर्दोषसागर जी महाराज बेगमगंज,
मुनिश्री दुर्लभसागर जी महाराज मंडीबामोरा,
मुनिश्री विशदसागर जी महाराज इटारसी
मुनिश्री निरापदसागर जी महाराज गंजबासौदा,
मुनिश्री आगमसागर जी महाराज रामटेक,
मुनिश्री प्रणम्यसागर जी महाराज आगरा,
मुनिश्री वीरसागर ji महाराज सोनागिर/झांसी,

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी