आचार्य श्री सुनील सागर जी संघ के उदयपुर की ओर विहार में आज श्रावक की गाड़ी से ही हो गई टक्कर , दो मुनिराज घायल संतो के कैसे होंगे सुरक्षित विहार

0
4297

आज दोपहर को आहार व सामायिक के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे के आसपास राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज ससंघ उदयपुर की ओर विहार कर रहे थे कि सालंबुर से आगे बढ़ते हुए , करावली की ओर जाते हुए ओरवाडिया के पास एक गाड़ी ने टक्कर मार दी।

जिससे आचार्य श्री सुनील सागर जी संघ के 2 साधुओं को चोटे आ गई। कार खरका के ललित जैन की है संघ को आते देख हड़बडाहत से कार अनबैलेंस हो गई एवं ब्रेक की जगह रेस लग जाने से एक्सीडेंड हो गया है

मुनि श्री सुकुमाल सागर जी और मुनि श्री शुद्ध सागर जी इस दुर्घटना में घायल आ गए हो गए । सूत्रों के अनुसार दोनों को गंभीर चोट नहीं आई है और आचार्य श्री के सानिध्य में दोनों को वही घटनास्थल पर थोड़ी सी बाहरी मुनि चर्या अनुरूप प्राथमिक चिकित्सा के बाद हाथ ठेले से आगे ले जाया गया।

घायल संतों को हल्दी का लेप लगाया। इस संघ के विहार में श्रावक बड़ी संख्या में थे। फिर भी यह दुर्घटना कैसे हो गई,

यह अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, पर निश्चित ही इतने बड़े संघ और इतने अधिक लोगों के विहारमें होने के बावजूद, इस तरह की दुर्घटनाएं हो जाना, हमारे संतो की सुरक्षा के प्रति जरूर प्रश्नचिन्ह लगा देता है, कि कहां पर कैसे चूक हो जाती है।