भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सवों की तैयारियां देशभर में प्रारम्भ, में प्रभात फेरी, विधान-पूजन एवं रथयात्राओं की रूपरेखा को अंतिम रूप

0
338

12 मार्च 2023/ चैत्र कृष्ण पंचमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी /प्रवीन कुमार जैन /
नई दिल्ली। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सवों की तैयारियां देशभर में प्रारम्भ हो गई हैं। इस अवसर पर भगवान महावीर जन्मभूमि कुण्डलपुर दि. जैन समिति द्वारा दिल्ली से 4 दिवसीय कुण्डलपुर (नालंदा) बिहार यात्रा 01 अप्रैल से 05 अप्रैल तक की घोषणा की गई है तो बासोकुंड विदेह कुण्डपुर वैशाली में जन्म कल्याणक महोत्सव के लिये 02 अप्रैल से 05 अप्रैल तक की यात्रा का ऐलान किया गया है। साथ ही नई दिल्ली में 04 अप्रैल 2023 को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाणोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिये शंखनाद समारोह का आयोजन विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे होने जा रहा है। अधिकांश मंदिरों में प्रभात फेरी, विधान-पूजन एवं रथयात्राओं की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सान्ध्य महालक्ष्मी का भगवान महावीर जन्म कल्याणक विशेषांक 2023 का प्रकाशन 31 मार्च को किया जा रहा है। इसके लिये विद्वत वर्ग समाज के ज्वलंत चिंतन के लिये अपने पठनीय लेख एवं विज्ञापनदाता अपने मैटर 25 मार्च 2023 तक अवश्य भेजें।

कुंडलपुर (नालंदा) बिहार यात्रा 01 से 05 अप्रैल
कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी जी की अध्यक्षता में कुण्डलपुर (नालंदा) बिहार में भगवान महावीर जयंती 03 अप्रैल को उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। बिहार सरकार की ओर से कुण्डलपुर महोत्सव 3-4 अप्रैल को विशाल प्रभावना के साथ सम्पन्न होगा। दिल्ली से कुण्डलपुर के लिये यात्रा 01 अप्रैल को नई दिल्ली से श्रमजीवी एक्सप्रेस से दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी। कुण्डलपुर महोत्सव के पश्चात् 04 अप्रैल को राजगीर पंचपहाड़ी के दर्शन होंगे तथा 05 अप्रैल को प्रात: 6 बजे कुण्डलपुर से ट्रेन रवाना होगी। किराया मात्र 2100 रुपये प्रति सवारी रखा गया है। आवास एवं भोजन क्षेत्र पर नि:शुल्क है। सम्पर्क: राजेश जैन 7906961165, कपिल जैन 7895712431, विजय जैन 9717331008

बासोकुंड विदेह कुण्डपुर वैशाली यात्रा 02 से 05 अप्रैल
परम प्रभावक निर्यापक पट्टाचार्य श्री 108 श्रुतसागर जी मुनिराज के मार्ग दर्शन में बासोकुंड विदेह कुण्डपुर वैशाली बिहार में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं 2550 वां निर्वाण कल्याणक महोत्सव वर्ष के प्रारंभ के अवसर पर 03 – 04 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिये प्रस्थान 02 अप्रैल को सायं 5 बजे नई दिल्ली स्टेशन से पटना राजधानी एक्स. से होगी तथा वापसी 05 अप्रैल 2023 को सायं 6 बजे पटना से होगी। 03 अप्रैल को प्रात: श्री जी का अभिषेक, शांति धारा, सामूहिक पूजन, सायं 6 बजे सामूहिक आरती, भजन संध्या तथा 04 अप्रैल को मनोकामना सिद्धि विधान तथा सायं 7 बजे वैशाली उत्सव (बिहार सरकार द्वारा) आयोजित किया जाएगा। यात्रा के लिये किराया 6000 रुपये प्रति सदस्य (3 एसी) रखा गया है। आवास एवं शुद्ध भोजन व्यवस्था तीर्थ क्षेत्र पर उपलब्ध है। संपर्क करें: राजेंद्र जैन संघपति 7982277419, सरिता जैन ग्रीन पार्क 9811184702, राकेश जैन राधेपुरी 9999433324, भरत जैन राधेपुरी 9310001816, अनिल जैन उत्तम नगर 8860757478, प्रीति जैन शालीमार बाग 9310005821.

शंखनाद समारोह 04 अप्रैल को विज्ञान भवन में
भगवान महावीर 2550वाँ निर्वाणोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिये जैन समाज के श्रेष्ठीगण की उपस्थिति में शंखनाद समारोह मौलाना आजाद रोड विज्ञान भवन में 04 अप्रैल 2023 को दोपहर 2:00 होने जा रहा है। राष्ट्रगुरु परम्पराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज की प्रेरणा से व आचार्य श्री सुनील सागर महाराज, उत्तरी भारतीय प्रवर्तक श्री सुभद्र मुनि जी महाराज साहब के सान्निध्य में यह ऐतिहासिक शंखनाद महामहोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें समारोह स्वागत अध्यक्ष श्री नरेश आनंद प्रकाश जैन (अध्यक्ष आॅल इंडिया स्थानकवासी जैन श्रावक समिति नई दिल्ली स्थानकवासी समाज), श्री सुभाष जैन विशाल जैन (खाद वाले) मेरठ की उपस्थिति में ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, मंगलाचरण, मंगल गीत, श्रीफल अर्पण, महावीर वंदना, अतिथि सत्कार, महावीराष्टक दीपा र्चनम् पुस्तक विमोचन, शंखनाद समारोह, आचार्य श्री के प्रवचन, अतिथियों द्वारा प्रबोधन होगा।

भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के सर्व श्री विजय सापला (अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग), धर्माधिकारी डॉ. डी वीरेन्द्र हेगडे (महोत्सव राष्ट्रीय अध्यक्ष), सत्य भूषण जैन महोत्सव राष्ट्रीय मुख्य संयोजक), दीपक जैन महोत्सव (राष्ट्रीय प्रवक्ता), गजराज जैन गंगवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष भा. दि.जैन महासभा), शिखर चन्द जैन पहाड़ियां (राष्ट्रीय अध्यक्ष भा.दि. जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी), चक्रेश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष (श्री दिगम्बर जैन परिषद्), प्रमोद जैन (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन महासमिति), डॉ. मणीन्द्र जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन महासमिति), जिनेन्द्र जैन नरपतिया अध्यक्ष (श्री खण्डेलवाल दिगम्बर जैन पंचायत), आनन्दमल छजलाणी जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज), सुभाष ओसवाल जैन (राष्ट्रीय चैयरमैन श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज), अतुल जैन राष्ट्रीय महामंत्री (श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज), नवीन – आनंद प्रकाश जैन (राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज), राजीव जैन राष्ट्रीय कार्यकारणी महामंत्री (श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज), सतीश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष (जैन एकता मंच), विजय जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन) आदि गणमान्य लोग देश के विभिन्न क्षेत्रों से भाग लेंगे। संपर्क : 7011395716, 9643865634

लाल किला मैदान पर 02 से 04 अप्रैल तक महोत्सव
प्राचीन श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत के अंतर्गत जैन मित्र मण्डल आचार्य श्री श्रुत सागरजी एवं आचार्य श्री सुनील सागरजी ससंघ के सान्निध्य में लालकिला मैदान पर भ. महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव मनाने जा रहा है, जिसमें प्रात: धर्म-सभा, एवं सायं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, चित्रकला प्रतियोगिता, विद्वानों के उद्बोधन आदि आयोजित किये जाएंगे। सम्पर्क : पुनीत जैन लालमंदिर मैनेजर 9899211234