बड़े बाबा के समोशरण में, छोटे बाबा के दरबार की ओर, कुण्डलपुर पहुँच रहे संत दिशा चारो ओर, १००८ को आमंत्रण , अब तक कितनी पिच्छी, जानिए

0
2035

इस धरा पर अब तक का सबसे बड़ा जैन महोत्सव होगा कुंडलपुर पंचकल्याणक
कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र पर विराजमान कुल पिच्छीधारी साधु

आचार्य श्री-1
+मुनि -57
+आर्यिका- 155
+एलक-3
क्षुल्लक-1
क्षुल्लिका-1
कुल- 218 पिच्छीधारी

30/12/2021 को कुंडलपुर में विराजमान संघ

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज 1+4 मुनि

मुनिश्री समयसागर जी 13 मुनि

मुनिश्री योग सागर जी 5मुनि

मुनिश्री प्रशांत सागर जी 2 मुनि +1 क्षु.

मुनि अजित सागर जी 1 मुनि +2 एलक

मुनिश्री विमल सागर जी 5मुनि

मुनिश्री सौम्य सागर जी 10मुनि

मुनिश्री विशद सागर जी 2मुनि

मुनिश्री निर्दोष सागर जी 2मुनि

मुनिश्री अक्षय सागर जी 2 मुनि+1 एलक

मुनिश्री संभव सागर जी महाराज 9 मुनि

मुनिश्री निरापद सागर जी महाराज 2 मुनि

आर्यिका संघ

आर्यिका गुरूमति जी 21

आर्यिका दृणमति जी 26

आर्यिका मृदुमति जी 2

आर्यिका ऋजुमति जी 11

आर्यिका तपोमति जी 10

आर्यिका गुणमति जी 3

आर्यिका प्रशांत मति जी 3

आर्यिका पूर्णमति जी 8

आर्यिका अनंतमति जी 22

आर्यिका धारणा मति जी 3

आर्यिका अपूर्व मति जी 3

आर्यिका उपशान्त मति जी 4

आर्यिका अकंपमति जी 8

आर्यिका आदर्श मति माताजी 28

आर्यिका सकल मति जी 1+1 क्षुल्लिका

आर्यिका कुशल मति जी 1
कुछ ओर संतों के विहार की जानकारी

पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार गुरुचरणों की ओर चल रहा है।

पूज्य मुनिसंघ की आज की आहार-चर्या मनोहरथाना राजस्थान में होगी यहां से बीनागंज मप्र की दूरी लगभग 27 किमी है।

पूज्य मुनिसंघ का मप्र की सीमा में मंगल प्रवेश। लगभग 8 वर्षों बाद पुनः मप्र में प्रवेश को लेकर भक्तों में अपूर्व उत्साह है। राजस्थान एवम मप्र के भक्त तो विहार में चल ही रहे हैं, आज गुना जिला, अशोकनगर जिला, शिवपुरी जिला एवम अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त मप्र की सीमा पर अगवानी करने पहुँच रहे हैं। कँपकँपाती शर्दी एवम मावठे की बारिश ने मौसम को बेतरतीव कर दिया बाबजूद इसके पूज्य मुनिसंघ के विहार में कोई परिवर्तन नहीं। अनवरत विहार जारी है।

बीनागंज में होगा ऐतिहासिक आयोजन-
मुनिपुंगव श्री के आशीर्वाद एवम प्रेरणा से स्थापित श्री शुभोदय तीर्थ बीनागंज में पंचकल्याणक महोत्सव के स्तर की तैयारियाँ की गई हैं। आकर्षक , विशालतम पांडाल, मंच, स्वागत द्वार एवम अन्य व्यवस्थाएं अभी से मनमोह रही हैं। दरअसल भूगर्भ से निकली हुई जिनप्रतिमाओं का मस्तकाभिषेक पूज्य मुनिसंघ के सानिध्य में नूतन वर्ष के प्रथम दिवस में आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तगण पहुँचने बाले हैं। गुना गौरव पूज्य मुनिश्री निष्कम्प सागर जी महाराज के दीक्षा उपरान्त प्रथम बार गुना जिला सीमा में चरण पड़ेंगे इसे लेकर गुना जिले में जबरदस्त उत्साह है।
आगामी मार्ग-दिशा, आयोजन क्या होंगे इस बारे में बीनागंज से संकेत मिल सकते हैं सारा अंचल अपने पूज्यवर की अगवानी हेतु पलक पाँवड़े विछाये प्रतीक्षा कर रहा है।

पूज्य मुनिश्री विनीतसागर जी महाराज एवम मुनिश्री चन्द्रप्रभ सागर जी महाराज का मंगल विहार आज दोपहर लगभग 1 बजे सिरोंज से हुआ।
सम्भावित दिशा – बीना-सागर-कुण्डलपुर

पूज्य मुनिश्री प्रसाद सागर जी महाराज ससंघ आरोन जिला गुना में विराजमान हैं। आरोन में 2 एवम 3 जनवरी को वार्षिक विमानोत्सव के आयोजन में मिलेगा सानिध्य।
आगामी विहार दिशा : कुण्डलपुर

पूज्य मुनिश्री पद्मसागर जी महाराज का मंगल विहार खनियाधाना से हुआ। कल की आहार चर्या पिछोर में सम्भावित है।
आगामी विहार दिशा – करैरा जिला शिवपुरी की ओर।

ऐलक श्री सिद्धांतसागर जी महाराज का मंगल विहार बीना से हो विहार जारी है। आगामी दिशा- खुरई, सागर होकर कुण्डलपुर की ओर।

अनिल जैन बड़कुल,