क्या आप जानते हैं फरवरी माह के अंतिम 20 दिनों में 11 तीर्थंकरों के 15 कल्याणक और जिनमें एक दिन में तीन भी और दो भी, कौन से?

0
587

05 फरवरी 2023/ माघ शुक्ल पूर्णिमा /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/

जी हां, 9 फरवरी से 27 फरवरी के बीच में, 11 दिन आ रहे हैं 11 तीर्थंकरों के कल्याणक, वह भी 15 ।
तीर्थंकर श्री सुपार्श्व नाथ जी और तीर्थंकर श्री चंद्रप्रभ जी भगवान के दो दो कल्याणक और दोनों के ही ज्ञान और मोक्ष कल्याणक। एक दिन में तीन भी आ रहे हैं और दो भी जानिए तिथि अनुसार, किस दिन, किस तीर्थंकर भगवान का कौन सा कल्याणक और उस दिन में भगवान की विशेष पूजा करनी है और मोक्ष कल्याणक के दिन निर्वाण लाडू भी चढ़ाना है । तो नोट कर लीजिए तारीख और उस दिन मनाइए जोड़ शोर से उत्साह के उत्साह के साथ उन तीर्थंकरों के कल्याणक:

9 फरवरी श्री पद्मप्रभ मोक्ष कल्याणक
12 फरवरी श्री सुपार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याणक

13 फरवरी श्री सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक
13 फरवरी श्री चंद्रप्रभ जी ज्ञान कल्याणक
14 फरवरी श्री पुष्पदंत जी गर्भ कल्याणक
16 फरवरी श्री आदिनाथ जी ज्ञान कल्याणक
16 फरवरी श्री श्रेयांसनाथ जी जन्म/ तप कल्याणक

17 फरवरी श्री मुनिसुव्रतनाथ जी मोक्ष कल्याणक
19 फरवरी श्री वासुपूज्य जी जन्म /तप कल्याणक
22 फरवरी श्री अरहनाथ जी गर्भ कल्याणक
24 फरवरी श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक

26 फरवरी श्री चंद्रप्रभ जी मोक्ष कल्याणक
27 फरवरी श्री संभवनाथ जी गर्भ कल्याणक