आजतक किसी तीर्थ पर नहीं खड़ा हुआ टैंक, पर जैन तीर्थ पर खड़ा हो गया, जानिए क्यों ?

0
411

30 नवंबर 2022/ मंगसिर शुक्ल अष्टमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी
रक्षा मंत्रालय द्वारा धर्मस्थल “मंजूषा” संग्रहालय को टी-565 टैंक का दान भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा मंगलवार को केंद्रीय रक्षा डिपो, पुणे के माध्यम से मंजूषा संग्रहालय, धर्मस्थल को एक टी-565 टैंक दान किया गया।

इसका इस्तेमाल करीब 40 साल तक देश की रक्षा में किया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल 1971 के भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में किया गया था।

तकनीकी जानकारी: टैंक का वजन 40 टन है और यह 9 फीट ऊंचा, 27.6 फीट लंबा और 10.8 फीट चौड़ा है। अधिकतम गति: 51 किमी प्रति घंटे। शक्ति: 500 अश्वशक्ति। इसे 1968 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। निर्माता: सोवियत संघ के कर्मचारी।