विनय मूर्ति श्रद्धेय गुरुदेव श्री विनय चन्द्र जी महाराज के अकस्मात देवलोक गमन से जहां गुरु सुदर्शन संघ की बहुत बङी हानि

0
1416

12अप्रैल 2022//चैत्र शुक्ल एकादिशि /चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/
परम श्रद्धेय प्रातः स्मरणीय जन-जन की श्रद्धा आस्था के केंद्र संघ शास्ता शासन प्रभावक पूज्य गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के वरिष्ठ सुशिष्य संघ आधार विनय मूर्ति श्रद्धेय गुरुदेव श्री विनय चन्द्र जी महाराज के अकस्मात देवलोक गमन का समाचार सुनकर मन बहुत दुखी हैं और विचलित है । आप संयम की जीती जागती मिसाल थे और सुदर्शन संघ के अनमोल मोती भी थे। आप जैन समाज की अमूल्य धरोहर थे।

आपके यूँ अकस्मात देवलोक गमन से जहां गुरु सुदर्शन संघ की बहुत बङी हानि हुई है वहीं सम्पूर्ण जैन समाज की भी बहुत बङी क्षति हुई है। आप अब दैहिक रुप से तो हमारे साथ नहीं हैं परन्तु आपका वरद-हस्त सदैव बामनोली परिवार के उपर रहेगा।

हम समस्त बामनोली परिवार की ओर से आपके श्रीचरणों मे नतमस्तक होकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शासन देव भगवान महावीर स्वामी से प्रार्थना करते हैं कि मुनि सुदर्शन संघ व सकल जैन समाज को यह अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करे!

हंस कुमार जैन बामनोली