लोकप्रिय और ऐतिहासिक देवगढ़ किला – किले के भीतर 41 जैन मंदिर – आनंद की अनुभूति -अतिशय क्षेत्र की महिमा

0
2607

उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर की दूरी पर बेतवा के तट पर विन्ध्याचल की दक्षिण-पश्चिम पर्वत श्रृँखला पर देवगढ यहां का लोकप्रिय और ऐतिहासिक नगर है।

यहां एक देवगढ़ किला है। इस किले के भीतर 41 जैन मंदिर है। इन मंदिरों में सबसे सुंदर मंदिर जैन तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान जी का मंदिर है।

यहां पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने प्रतिमा एवं मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया है। यहां की प्रतिमाएं एवं मंदिर देखने से आनंद की अनुभूति होती है।

बुंदेलखंड क्षेत्र’ में सात भोंयरे (भूमिगत स्थान) बहुत प्रसिद्ध हैं ! जो पावा, देवगढ़, सेरोंन, करगुवां, बंधा, पपौरा और थूवोन में स्थित हैं ! कहा जाता है, यह सात 7 भोंयरे दो भाइयों अर्थात ‘देवपत’ और ‘खेवपत’ द्वारा निर्माण किये गए है ।

मार्गदर्शन
रेल मार्ग -ललितपुर यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है जो देवगढ़ से 33 किलोमीटर दूर है। झांसी अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन है यहां शताब्दी एवं अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन रूकती है। यह दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर स्थित है।

सड़क मार्ग-झांसी, ललितपुर, माताटीला बांध, आदि स्थानों से नियमित बसें और टैक्सिया देवगढ़ के लिए चलती हैं।
इस अतिशय क्षेत्र के दर्शनार्थ अवश्य पधारें।

सुविधाएं: क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला है।

निकटतम तीर्थ क्षेत्र थूबोनजी, खन्दारगिरी, चंदेरी, ललितपुर आदि।

संपर्क सूत्र:05176 282533, 05176 276311,05176 272146

सचिन जैन, बड़ौत-9311262434