इस बार दस लक्षण धर्म, पंचमी को नहीं, चतुर्थी को शुरू हो रहे हैं, जानिए कब कौन सा उत्तम धर्म

0
1283

25 जुलाई 2022/ श्रावण कृष्ण दवादिशि /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/
इस बार भाद्रपद शुक्ल पक्ष में अष्टमी और नवमी एक ही दिन, रविवार 4 सितंबर को आ रही है । इस कारण पंचमी को शुरू होकर चतुर्दशी को समाप्त होने वाले दसलक्षण धर्म के 9 दिन बन रहे हैं। इस कारण से इस बार पंचमी को शुरू होने वाले दसलक्षण धर्म का पहला धर्म उत्तम क्षमा, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी यानी 31 अगस्त से शुरू होंगे और 9 सितंबर को चतुर्दशी पर समाप्त होंगे। रविवार 11 सितंबर को क्षमावाणी पर्व है। देखिए, किस दिन कौन से धर्म मनाया जाएगा ।

यह धर्म स्वयं के चिंतन के लिए, अंदर की यात्रा के लिए होते हैं। यह पर्व है जो दिखावटी कम, अंदर की यात्रा पूरी तरह करते हैं । त्योहार मनाए जाते हैं लोगों के साथ और पर्व मनाए जाते हैं स्वयं के साथ, सादगी के साथ, त्याग के साथ, तप के साथ। नोट करिए तिथि, किस धर्म की कब है।

(1)उत्तम क्षमा धर्म (बुधवार 31 /08/2022 भाद्रपद शुक्ल 4

(2) उत्तम मार्दव धर्म गुरुवार 01/09/2022 भाद्रपद शुक्ल5

(3) उत्तम आर्जव धर्म शुक्रवार 02/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 6 भगवान श्री सुपार्श्वनाथ जी का गर्भ कल्याणक.

(4)उत्तम शौच धर्म शनिवार 03/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 7

(5) उत्तम सत्य धर्म रविवार 04/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 8 /9 भगवान श्री पुष्पदंतनाथ जी का मोक्ष कल्याणक.

(6)उत्तम संयम धर्म सोमवार 05/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 10 सुगंध दशमी

(7)उत्तम तप धर्म मंगलवार 06/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 11

(8) उत्तम त्याग धर्म बुधवार 07/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 12

(9)उत्तम आकिंचन्य धर्म गुरुवार 08/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 13

(10)उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म शुक्रवार 09/09/2022 भाद्रपद शुक्ल 14 अनंत चतुर्दशी भगवान श्री वासुपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक