आचार्य श्री 108 #अतिवीर जी मुनिराज का सादगीपूर्ण धर्मसभा के मध्य पिच्छिका परिवर्तन सानंद संपन्न

0
816

परम पूज्य आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज का आज प्रातः श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, अशोक विहार फेज-2 में दिल्ली जैन समाज के अनेक गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति में आयोजित सादगीपूर्ण धर्मसभा के मध्य पिच्छिका परिवर्तन सानंद संपन्न हुआ।

पूज्य आचार्य श्री के कर-कमलों में नवीन मयूर पिच्छी प्रदान करने का सौभाग्य श्री रमेश जैन (अशोक विहार), श्री संजय जैन (जगतपुरी) तथा श्री रामेश्वर जैन (निर्माण विहार) को प्राप्त हुआ।

आचार्य श्री ने अपनी पुरानी पिच्छी परम मुनिभक्त व समाजसेवा में समर्पित श्री नानक चन्द जैन (अध्यक्ष) को प्रदान की। सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि लॉकडाउन के समय में यहां लगभग 3.5 माह प्रवास रहा। समस्त समाज का सेवाभाव सराहनीय है।