धार्मिक भावनायें भड़काने, उन्माद-नफरत-द्वेष फैलाने वाले अनोप मंडल ट्रस्ट पर FIR के लिए चैनल महालक्ष्मी ने दी थाना अध्यक्ष को शिकायत

0
1253

धार्मिक भावनायें भड़काने, उन्माद-नफरत-द्वेष फैलाने वाले अनोप मंडल ट्रस्ट
तथा अन्य सभी ट्रस्टी व अधिकारीगण पर FIR के लिए चैनल महालक्ष्मी ने दी आनंद विहार, दिल्ली, थाना अध्यक्ष को शिकायत
अनोप मंडल ट्रस्ट व इसके ट्रस्टी/अधिकारी/सदस्यों के द्वारा जैन धर्म, जैन आगम, जैन साधुओं के प्रति निराधार, कल्पित, अभद्रतापूर्ण, अवमानना करने की नियत से प्रचार-प्रसार सुन व देख रहें हैं।
जैन धर्म को मानने वाले सभी अनुयायी पूर्णतः अहिंसक, आचार-व्यवहार करते हैं। हमारे जैन धर्म में किसी भी तरह के तंत्र-मंत्र पर विश्वास नहीं करते। हमारा जैन धर्म समस्त जीवों के प्रति रक्षा करूणा का भाव रखता है, मन-वचन-काय से किसी का भी जी नहीं दुखाते।
इस ट्रस्ट व इसके उपरोक्त अधिकारी/ट्रस्टी तथा इसको परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सहायता करने वाले भूकंप, सूखा, बाढ़, आकाल जैसी प्राकृतिक विपदाओ और कैंसर आदि महामारी, असमय मृत्यु, जीवों की हिंसा और कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी का कारण जैन (बनियों) को बताकर मिथ्या प्रचार कर भोले भाले लोगों में आपस में जातीय द्वेष, नफरत, वैमनस्य, साम्प्रदायिक तनाव बड़ा रहे हैं तथा धार्मिक आधार पर शत्रुता बढ़ाई जा रही हैं।

हमारे पूजनीय, वंदनीय जैन संतो के फोटो-पुतले जलाकर, अभद्र व्यवहार कर हमारे पूजनीय गुरूओ की मानहानि की जा रही है, अपमान किया जा रहा हैं।

अहिसंक समाज के प्रति भड़काऊ, जातीय विद्वेष फैलाकर जैन साधुओं की विहार के दौरान वाहन से दुर्घटनायें कर उनकी हत्या की जा रही हैं, कोशिशें की जा रहीं हैं। हमारे जैन साधुओं का विहार असुरक्षित हो गया हैं।