14 आचार्य, एक गणिनि आर्यिका के साथ 200 प्लस संतों का कहां हो रहा 2023 का चातुर्मास, जानिए आज

0
1136

28 मई 2023 / जयेष्ठ शुक्ल अष्टमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/EXCLUSAIVE

आज , रविवार 28 मई, को रात्रि 8:00 बजे , चैनल महालक्ष्मी अपने विशेष एपिसोड 1891 में आपको 200 से कहीं ज्यादा संतों के 2023 के होने वाले चातुर्मास या कहिए पंच मास , क्योंकि इस बार वर्षायोग 5 माह का है, की जानकारी आपको सबसे पहले उपलब्ध कराएगा। 14 आचार्यों तथा एक गणिनी आर्यिका के साथ 200 से ज्यादा संत , कहां-कहां इस बार 5 माह का वर्षा योग करेंगे, उसकी जानकारी के साथ आचार्यों का कौन सी संख्या का चातुर्मास है, 2022 यानी पिछले वर्ष, कहां वर्षायोग किया था, उनकी जन्म तिथि क्या है, दीक्षा दिवस की तिथि क्या है? यह सब जानकारी, अनोखे रूप में चैनल महालक्ष्मी आपको पहली बार उपलब्ध कराएगा।

आपके पास भी किन्ही संत की चातुर्मास के घोषणा की जानकारी हो तो, कृपया पूरी जानकारी चित्र के साथ अवश्य व्हाट्सएप नंबर 99106 90823 पर भेजने का कष्ट करें, जिससे एक संपूर्ण सूची भी, सभी की जानकारी में दी जा सके।

ऐसी जानकारी, जो कहीं और आप नहीं प्राप्त कर पाते , वर्षायोग घोषणाओं की पहली कड़ी में, आज 14 आचार्यों व एक गणिनी आर्यिका के साथ, 200 से ज्यादा संत जिनके साथ, चातुर्मास कर रहे हैं। उसकी जानकारी आज, रात्रि 8:00 बजे चैनल महालक्ष्मी के विशेष एपिसोड 1891 , 28 मई को देखना ना भूलिए।