आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में ललितपुर में 28 से पंच कल्याणक महा महोत्सव

0
648

24 जनवरी 2023/ माघ शुक्ल तृतीया /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी /
अशोक नगर –जिले की सीमा पर स्थित अभिनन्दनो दय तीर्थ ललितपुर में होने वाले श्री मद्जिनेन्द्र त्रिकाल चौबीस सहस्त्र कूट नंदीश्वर दीप पंचकज्ञल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ व गयरह गजरथ महोत्सव का अति भव्य आयोजन 28 जनवरी से 5, फरवरी तक परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज ऐलक श्री धैर्य सागरजी क्षुल्लकश्री गंभीरसागर जी महाराज ससंघ प्रतिष्ठाचार्य-वा ब्र प्रदीपभइया सुयश अशोक नगर (म प्र) के प्रतिष्ठिचारित में गल्ला मंडी के पास ललितपुर उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है

ये होंगे महोत्सव के मुख्य आकर्षण
28 जनवरी को- घटयात्रा
29 जनवरी को -भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह
30 जनवरी को-ध्वजारोहण, गर्भ कल्याणक पूर्व
31 जनवरीको-गर्भकल्याणक उत्तर भाग
1 फरवरी-जन्म कल्याण महा महोत्सव
2 फरवरी- को तप कल्याणक
3 फरवरी- ज्ञान कल्याण
4 फरवरी – भव्य शमवशरण रचना में दिव्य ध्वजरोहण
5 फरवरी-निर्वाण कल्याण महामहोत्सव एवं 11 गजरथो के साथ महा फेरी