अंतिम तीर्थेश श्री महावीर स्वामी के निर्वाणकल्याणक के मंगलीक पावन दिवस पर आर्यिका श्री विश्वधर्मश्री माताजी की निर्विकल्प परम समाधि

0
256

26 अक्टूबर 2022/ कार्तिक शुक्ल एकम/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/
सम्मेदशिखर जी में विराजमान आर्यिका श्री विश्वधर्मश्री माताजी की निर्विकल्प परम समाधि अनेक साधु संतो की मंगल सन्निधि में कल दिवाली भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव के समय ब्रम्ह मुहूर्त्त में 6.6 बजे हो गई थी शुक्रवार 28 तारीख को विनयांजलि सभा की जायेगी

इनके द्वारा गृहस्थावस्था में करवाए गये बीसपंथी कोठी में पंचकल्याणक महोत्सव में ही गुरुदेव श्री विनिश्चय सागर जी से चैत्र शुक्ल एकादशी 14 अप्रेल 2011 गुरुवार को श्री सुमतिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक के पावन दिन क्षुल्लिका दीक्षा ली तथा सौरभांचल में मधुबन जैन समाज के संरक्षण में श्री अणिन्दा पार्श्वनाथ जिनालय के पंचकल्याणक महोत्सव मध्ये 12 दिसम्बर 2018 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी बुधवार को परमपूज्य गुरुदेव गणाचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज से महाव्रत धारण कर आर्यिका दीक्षा ग्रहण कर धर्मश्री माताजी से पूज्य आर्यिका श्री विश्वधर्मश्री माताजी नाम से ख्याति प्राप्य हुईं ।

ऐसे गणाचार्य श्री विरागसागर जी गुरुदेव की सुशिष्या आर्यिका श्री विश्वधर्मश्री माताजी की 12 वर्षीय अनवरत सल्लेखना मध्ये वर्तमान शासन नायक अंतिम तीर्थेश श्री महावीर स्वामी के निर्वाणकल्याणक के मंगलीक पावन दिवस पर 25 अक्टूबर 2022 कार्तिक कृष्णा अमावस्या मंगलवार की प्रातःकालीन मंगलवेला में 6:06 बजे शिखरजी में विराजमान अनेक साधु संतों की मंगल सन्निधि में निर्विकल्प परमसमाधि हुई।

पूज्य आर्यिका श्री विश्वधर्मश्री माताजी की श्रद्धांजलि का आयोजन कार्तिक शुक्ल तृतीया शुक्रवार दिनाँक 28 अक्टूबर 2022 को किया जायेगा । पूज्य आर्यिकाश्री की विनयांजलि समारोह में आप सभी सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करें