आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज का कल श्री दिगम्बर जैन अतिशयक्षेत्र पटनागंज रहली में सुबह 8 बजे प्रवेश

0
1207

11 मार्च/फाल्गुन शुक्ल नवमी /चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज का कल शनिवार, 12 मार्च 2022 सुबह 8 बजे,अस्पताल चौराहा रहली में प्रवेश की प्रबल संभावना है।

श्री दिगम्बर जैन अतिशयक्षेत्र पटनागंज रहली, जिला-सागर (म.प्र.)
गुरुदेव की मंगल अगवानी
शनिवार, 12 मार्च 2022 सुबह 7 बजे
अस्पताल चौराहा रहली
आवश्यक निर्देश
सभी को शांति पूर्वक एवं मौन रहकर गुरु के प्रति अपनी भक्ति दिखाना है।
पुरुष वर्ग को सफेद वस्त्रों में आना है।

महिला मंडल, बहू मंडल, बालिका मंडल एवं पाठशाला परिवार को अपनी ड्रेस में आना है।
शेष समस्त महिला वर्ग पीली साड़ी में रहेंगीं।
समस्त महिलायें अपने हाथ में मंगल कलश लिये रहेंगी, पूज्य गुरु संघ के आने पर अपने कलश को सिर पर रखना है।
सड़क के एक ओर समस्त पुरुष वर्ग और दूसरी ओर समस्त महिला वर्ग को खड़े रहना है।
गुरुदेव के संघ और अपार समूह के आगे बढ़ जाने के बाद अपन सभी पीछे चलेंगे।
जयकारा नहीं लगाना है,शोर नहीं करना है।

आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज का ससंघ विहार चल रहा है। 11 मार्च को आहारचर्या छिरारी, में हुई। “दयोदय गौशाला रहली” में रात्रि विश्राम में होने की संभावना,(यहां से पटनागंज 4 किमी)
12 मार्च को सुबह 8 बजे मंगल प्रवेश होगा
आहारचर्या- जैन तीर्थ क्षेत्र पटना गंज रहली