आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के 3 परम प्रभावक शिष्य ससंघ के परम मंगल सानिध्य में द्रोणगिरि में सिद्धचक्र विधान का महा आयोजन

0
1675

अत्यंत प्रसन्नता की बात है। परमपूज्य आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज,मुनि श्री संधान सागर जी महाराज जी के परम मंगल सानिध्य में अष्टाहनिका महापर्व के अवसर पर लघु सम्मेद शिखर श्री दिगम्बर जैन सिद्क्षेत्र “द्रोणगिरि “में दिनांक 12 मार्च से 18 मार्च तक सिद्धचक्र विधान का महामहोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर परम् पूज्य आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री उत्तम सागर जी महाराज के 6 पिच्छी धारी मुनि संघ का भी सानिध्य मिलेगा।

एवं निर्यापकाचार्य मुनि श्री अभय सागर जी का विहार द्रोणगिरि की ओर चल रहा है उनका सानिध्य भी मिलने की पूरी संभावना है। आज 9 मार्च की रजपुरा में आहार चर्या हुई है।

दिनांक 11 मार्च को प्रातः 8 बजे
पूज्य मुनि श्री उत्तम सागर जी महाराज का 6 मुनिराजों का भव्य मंगल प्रवेश द्रोणगिरि में होगा।

दिनांक 12 मार्च को प्रातः 8 बजे
पूज्य मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज ,पूज्य मुनि श्री संधान सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश द्रोणगिरि में होगा।